बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

‘कांतारा चैप्टर 1’ बना 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, बॉक्स ऑफिस पर गूंज रहा है ऋषभ शेट्टी का नाम!

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के महज 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड धराशायी हो गए हैं।

साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के बाद भी इसकी रफ्तार थमी नहीं है। 125 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 614.30 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है – वो भी सिर्फ 11 दिनों में!

12वें दिन भी कलेक्शन में दम

12वें दिन 10:40 बजे तक की कमाई: ₹13.50 करोड़

कुल भारत कलेक्शन: ₹451.90 करोड़ (अनऑफिशियल)

पहले एक्सटेंडेड हफ्ते में: ₹337.4 करोड़

10वें दिन उछाल: ₹39 करोड़

11वें दिन संडे बूस्ट: ₹40 करोड़

किन फिल्मों के आगे अभी भी है चुनौती?

फिल्म ने लगभग सभी ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है, सिवाय इन टॉप 10 के:

पुष्पा 2 – ₹1234.1 करोड़

बाहुबली 2 – ₹1030.42 करोड़

केजीएफ 2 – ₹859.7 करोड़

कल्कि 2898 एडी – ₹646.31 करोड़

जवान – ₹640.25 करोड़

छावा – ₹601.54 करोड़

स्त्री 2 – ₹597.99 करोड़

एनिमल – ₹553.87 करोड़

पठान – ₹543.09 करोड़

गदर 2 – ₹525.7 करोड़

आगे क्या?

‘कांतारा चैप्टर 1’ को अभी भी एक हफ्ते तक कोई बड़ी फिल्म टक्कर नहीं दे रही। लेकिन दिवाली पर आने वाली ‘थामा’ इसके लिए चुनौती बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button