Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

प्रियंका चोपड़ा और निक ने की सगाई

भारतीय मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पॉप गायक निक जोनस ने दो महीने डेटिंग के बाद आखिरकार सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी एक इनसाइडर के अनुसार, जोनस ने न्यूयॉर्क शहर के टिफनी स्टोर से सगाई की अंगूठी खरीदी थी। जोनस से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा कि निक बहुत, बहुत खुश है। सूत्र ने कहा, निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=zZSD5LZYqss

वह (निक) सच में प्रियंका को लेकर सीरियस हैं। प्रियंका और निक जोनस ने जून में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि हाल ही में निक जोनस प्रियंका के साथ भारत आए थे। वहां वे उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई-बहनों से मिले थे। कुछ दिन पहले आए मधु चोपड़ा के बयान से भी ऐसा लगा कि उन्हें निक पसंद हैं। दूसरी तरफ निक के घरवाले भी प्रियंका चोपड़ा को काफी पसंद करते हैं।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=zZSD5LZYqss

इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म भारत छोड़ दी है। फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह खबर साझा करते हुए कहा कि ऐन मौके पर फिल्म छोडऩे की वजह कुछ खास है। जफर ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह खबर साझा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा,हां प्रियंका चोपड़ा अब भारत का हिस्सा नहीं हैं और इसकी वजह बहुत खास है, उन्होंने हमें ऐन मौके पर इसे छोडऩे के बारे में बताया और हम उनके लिए बहुत खुश हैं। भारत की टीम की तरफ से प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।