बॉलीवुड

अब तो सर्कस को फ्लॉप होने से कोई चमत्कार ही बचा सकता है

'सर्कस' फुस्स हो गई

रोहित शेट्टी को बॉक्स ऑफिस की हिट मशीन कहा जाता है। आंकड़े बताते हैं कि रोहित शेट्टी की कोई भी कॉमेडी फिल्म अब तक सिनेमाघर में फ्लॉप नहीं रही है। फिर इस बार क्या हुआ कि ‘सर्कस’ फुस्स हो गई। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं और ये फिल्म अब तक अपनी लागत का एक चौथाई भी नहीं निकाल पाई है। तो चलिए नजर डालते हैं मल्टी स्टारर सर्कस के बॉक्स ऑफिस के अब तक के सफर पर…
रणवीर सिंह के लिए ये साल प्रोफेशनल लेवल पर कुछ खास नहीं रहा। इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज हुई और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर आते ही दम तोड़ना शुरू कर दिया। ‘जयेश भाई जोरदार’ से रणवीर को काफी उम्मीदें थी, उन्होंने हर इंटरव्यू में कहा कि फिल्म काफी हटकर है। उनकी बात सच भी साबित हुई और ये फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों से हट भी गई। कुछ ऐसी ही हाल हो रहा है कि ‘सर्कस’ का भी।
सर्कस’ में रणवीर सिंह का डबल रोल है। फिल्म में उनके अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिज भी लीड रोल प्ले कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ का बिजनेस किया। इससे ही अंदाजा लग गया था कि फिल्म का बंटाधार होने वाला है। इसके बाद तो दूसरे दिन इसने 6.40 करोड़ का कारोबार किया। पांचवां दिन आते-आते तो इसके नंबर्स और गर्त में चले गए। फिल्म ने मंगलवार को 2.50 करोड़ कमाए।
छठे दिन यानी बुधवार को शुरुआती आंकड़ों हिसाब से फिल्म ने 2.25 करोड़ कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने टोटल 28.30 करोड़ का बिजनेस किया है। बॉलीवुड हंगामा के रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ के आसपास है। ऐसे में 6 दिनों में ये फिल्म टोटल बजट का एक चौथाई कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। अब तो इसे फ्लॉप होने से कोई चमत्कार ही बचा सकता है। इसके साथ ही ये रोहित शेट्टी की पहली फ्लॉप कॉमेडी फिल्म भी बनने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button