Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

बिग बॉस 16 में सलमान खान का बाइस्ड नेचर देख भड़के लोग

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने पॉपुलर शो बिग बॉस 16 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते रात यानी शुक्रवार का वार एपिसोड में सलमान बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेंस्टेंट्स से रूबरू हुए. लेकिन बिग बॉस 16 के शो के आखिरी एपिसोड को देखकर लोगों सलमान खान को कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ पक्षपाती और कुछ के खिलाफ होने की वजह से ट्रोल कर रहे हैं. इतना ही नहीं तमाम लोग भाईजान पर बाइस्ड होने का आरोप भी लगा रहे हैं.

शुक्रवार के एपिसोड में सलमान खान ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी की जमकर क्लास लगाई. शालीन को लेकर सलमान का गुस्सा इस एपिसोड में देखा गया. दूसरी ओर नेटिजंस का मानना है कि सलमान खान ने अपने आगे प्रियंका चाहर चौधरी को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया, अन्य कंटेस्टेंट्स को सलमान ने पूरी छूट दे दी.

ऐसे में सलमान खान का ये नेचर लोगों को रास नहीं आ रहा है और सलमान को पक्षपाती बताते हुए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर लिखा है कि- ‘सलमान चाहते हैं कि शालीन प्रियंका का नाम लें ताकि बिग बॉस और सलमान उसे विलेन बना सकें. क्या पक्षपाती शो है ये यार एक कंटेस्टेंट को बार-बार टागरेट किया जाता है.’ दूसरे यूजर ने लिखा है कि- ‘भगवान के लिए अपने आगे सलमान आप प्रियंका को बोलने का मौका तो दें।

Advertisement Carousel