बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News
		
	
	
करीना कपूर खान फिर बनीं दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, देखिए पहली तस्वीर

करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री को शनिवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 21 फरवरी को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। कपूर परिवार से जुड़ीं रिद्धीमा कपूर साहनी ने इसका ऐलान किया। इस खबर के सामने आने के साथ ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर अभी चार साल का हो चुका है। अब करीना कपूर खान अपनी पहली प्रेग्नेंसी बुक- करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबल प्रकाशित करने के लिए तैयार हैं, जो 2021 में रिलीज़ होने वाली है।



