कवर्धा : पुलिस नक्सली मुठभेड़ : महिला नक्सली ढेर

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के जंगलों में एक फिर लाल आतंक अपना पैर पसार रहा है। जिले के जंगलों में आए दिन नक्सलियों के मुमेंट की खबर मिलते रहती है। मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ के सीमा से सटे इन जंगलों में एक दशक पहले से ही माओवादियों ने अपनी हलचलें तेज कर दी थी। विगत कई महिनों से इलाके में पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के जवानों ने नक्सल गतिविधियों को भॉपकर सर्चिक बढ़ा दी है।
ये खबर भी पढ़ें – कवर्धा : मलेरिया प्रकोप से फतह की कगार पर कबीरधाम
शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात जिला मुख्यालय से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भोरमदेव वन परिक्षेत्र के नवनिर्मित झलमला थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर प्रकाश में आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में पुलिस की टीम बीती रात सर्चिंग के लिए निकली थी तभी अचानक ग्राम धनढबरा के समीप जंगलों को आड़ बनाकर नक्सलियों सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने एम्बुस लगाया, इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस की सर्चिग टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
ये खबर भी पढें – कवर्धा : पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
पुलिस बल के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद मौके से महिला नक्सली को मार गिराया गया। सुबह होते ही सुरक्षा बल के जवानों ने मौके का जायजा लिया। इस दौरान वहां सिर्फ महिला नक्सली की लाश मिली और बाकी नक्सली मौके से फारार होने में कामयाब हो गये।
ये खबर भी पढ़ें – कवर्धा : शराब के नशे में दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
बताया जाता है कि धनढबरा के जंगलों में 10 दिन पहले भी एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के बाद जांच में पाया कि व्यापारी की हत्या इलाके में सक्रिय नक्सलियों के द्वारा की गइ है।
जिसके बाद पुलिस ने इलाके के जंगलों में सर्चिंग करना तेज कर दिया। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को ही इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को हथियार तथा नक्सल गतिविधियों में प्रयुक्त होने वाले सामग्री बरामद हुई है। इधर घटना की अधिक जानकारी पूछे जाने पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि जवान अभी सर्चिंग पर निकले हैं। उनके लौटने के बाद ही मृतक महिला नक्सली की शिनाख्ती की जाएगी।
https://www.youtube.com/watch?v=GG7suenKwU8