छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

महादेव बुक के सरगना की हो रही है शादी,बनवाई है 35 करोड़ की डायमंड रिंग

सट्टा किंग की शादी

नमस्कार दोस्तों, फोर्थ आई न्यूज़ में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। दोस्तों अगर आप लगातार समाचार पत्र और टीवी चैनल्स देखते होंगे तो आपने कभी ना कभी महादेव बुक का नाम ज़रूर सुना होगा, अगर नहीं सुना तो हम आपको बताते हैं दरअसल महादेव बुक एक ऑनलाइन सट्टा पोर्टल है,जिसमें करोड़ों के दांव लगते हैं, इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकीं हैं मगर इसके सरगना तक पुलिस नहीं पहुँच पाई है। महादेव बुक का संचालक है सौरभ चंद्राकर जो मूल रूप से हमारे छत्तीसगढ़ के भिलाई का ही रहने वाला है और इस समय सात समंदर पार दुबई में आलीशान ज़िन्दगी जी रहा है, और वहां से ही अपने इस सट्टे के कारोबार को संचालित कर रहा है। मगर छत्तीसगढ़ पुलिस को लगातार उसकी तलाश है।

VO : अब सौरभ चन्द्रकर से जुडी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महादेव बुक का सरगना सौरभ चंद्राकर जल्द ही शादी करने जा रहा है। उसकी शादी उसके बचपन की दोस्त से हो रही है। सौरभ की मंगेतर का परिवार भी भिलाई में ही रहता है और इनका पडोसी है। सौरभ की शादी मलेशिया में अपनी बचपन की प्रेमिका से होगी। उसने सगाई में उसे पहनाने के लिए 35 करोड़ रुपये की अंगूठी बनवाई है और वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को फेरे लेगा। इसमें दुर्ग जिले से भी करीब 300 लोगो के जाने की संभावना है। ऐसे में पुलिस उन पर नजर रख रही है।

सौरभ चंद्राकर दुबई में बैठकर देशभर में अवैध सट्टे का कारोबार करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर रखा है। दुर्ग में भी कई लोगों को उसकी शादी का कार्ड भेजा गया है। सगाई और शादी पूरी राजशाही ठाठ-बाट से होगी। इसके लिए उसके गुर्गे पूरी व्यवस्था कर रहे हैं। शादी में उनके लोग ही शामिल हो इसके लिए गोपनीय तरीके से कार्ड ऑनलाइन भेजा गया है। ऐसे में शादी में जाने वाले लोगों पर पुलिस नजरे गड़ाई बैठी है।

सट्टा किंग की शादी में दुर्ग जिले से करीब 300 लोगो के जाने की संभावना है। जिसमें शहर के कई उद्योगपति, ट्रांसपोर्टर, बड़े व्यापारी और पैनल चलाने वाले लोग शामिल है। ऐसे लोगो को बकायदा शादी का आमंत्रण कार्ड भेजा गया है। कार्ड में सौरभ के मां और पिता का नाम सही लिखा है। उसके पिता रामेश्वर चंद्राकर भिलाई निगम से रिटायर होने के बाद अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ दुबई में ही शिफ्ट हो चुके हैं। उनका वहां बहुत बड़ा ज्वेलरी शो-रूम है। सौरभ की शादी भिलाई नेहरू नगर निवासी चंद्राकर परिवार में ही हो रही है।

दुर्ग भिलाई में भेजे गए कार्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी रात 9 बजे सूफी नाइट कार्यक्रम है। इसके बाद 11 फरवरी शनिवार 11.30 बजे दिन में मेहंदी, शाम 7.30 बजे रिंग सेरेमनी और रात 10 बजे लास वेगास में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया है। अगले दिन 12 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे से तेल और हल्दी का कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे संगीत और बॉलीवुड नाइट का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद 13 फरवरी को शाम 4 बजे बारात होगी। शाम 7.30 बजे वरमाला और रात 11.30 बजे फेरें होंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस शादी में दो दिन ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया है। इसमें पहली ग्रैंड पार्टी की थीम लास वेगास पर रखी गई है। यह 11 फरवरी को होगी। यहां दुबई के बड़े बिजनेस मैन और कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बताया जा रहा कि ये पार्टी इतनी ग्रैंड होगी की इसका नाम दुबई की गिनी चुनी पार्टियों में शरीक होगा। इसके बाद 12 फरवरी को बॉलीवुड नाइट का इंतजाम किया गया है। इसमें माया नगर मुंबई से कई बड़े सेलीब्रिटी, हीरो और हिरोइन भी पहुंचेंगे। कई हिरोइन और हीरो अपना परफार्मेंस भी यहां देंगे।

यह भी जानकारी मिली है कि इस पूरी शादी में सौरभ चंद्राकर 100 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर रहा है। इस शादी में जो लोग शरीक होंगे उन्हें वो सभी शानो शौकत देखने को मिलेगी जो आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता है। सौरभ ने इतना पैसा जुआ सट्टा से कमाया। ये सारा पैसा भारत का है। सौरभ की शादी में शामिल होने वालों के लिए दुबई से सात क्रूज की व्यवस्था की गई है। सभी मेहमान दुबई पहुंचेंगे। इसके बाद उन्हें समुद्र के रास्ते क्रूज से मलेशिया तक ले जाएगा। इन क्रूज में भी मेहमानों के सारे ऐशोआराम के इंतजाम होंगे।

मगर इन सबके इतर पुलिस बार-बार यही दावा कर रही है कि जल्द ही देश का पैसा लूटकर ऐय्याशी करने वाले सौरभ चंद्राकर को पकड़ लिया जाएगा, मगर पुलिस के दावे और हकीकत में ज़मीन आसमान का फर्क दिखाई देता है, सौरभ चंद्राकर ने अपना नेटवर्क इतना तगड़ा कर रखा है कि पुलिस उस तक पहुँच ही नहीं पाती, मगर दोस्तों सौरभ चंद्राकर की इतनी शानो-शौकत वाली शादी और उसका अब तक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पकड़ा ना जाना इसे आप किस नज़रिए से देखते हैं ? क्या सिस्टम में कोई लूपहोल है या फिर सौरभ को किसी गाड़फादर का संरक्षण प्राप्त है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button