छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : चक्रवाती बारिश से उमस से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना

रायपुर : पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं ओडि़शा तट पर कम दबाव का चक्रवात मजबूत होते ही गुरुवार शाम से हो रही बारिश ने रात के साथ ही आज सुबह भी जमकर बरस कर जहां मौसम को ठंडा किया वहीं उमस से राहत मिलने पर लोगों ने गुरुवार रात चैन की नींद का आनंद लिया।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : रंगीन मछलियां सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं

आज सुबह बरसते पानी में अनेक घुमक्कड़ छाता लगाये बाग बगीचों में प्रसन्न मुद्रा में घूमते नजर आए। पितृ पक्ष के आगमन के समय एवं गणेश उत्सव में प्रति वर्ष पानी गिरने को शुभ माना जाता है। इस वर्ष गणपति स्थापना के उपरांत पानी नहीं गिरने से भक्तों में चिंता व्याप्त गई थी। जिसे गुरुवार और शुक्रवार सुबह हुई जमकर बारिश ने दूर किया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवात का असर धीरे-धीरे समाप्त होगा।

 2 ) रायपुर : बसपा से गठबंधन के बाद अजीत जोगी आज शाम को लौटेंगे रायपुर

रायपुर  : बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन करने के बाद जनता कांग्रेस छग के संस्थापक आज शाम 7 बजे इंडिगो की नियमित फ्लाइट से रायपुर लौटेंगे। उनके यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।श्री जोगी बसपा से गठबंधन करने कल लखनऊ दौरे पर थे। वे वहां बसपा की सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की।

ये खबर भी पढें- रायपुर: नारी निकेतन मे गूंजी किलकारियां

दोनों के बीच गठबंधन पर चर्चा हुई और इस पर सहमति बनने के बाद गठबंधन की घोषणा की। गठबंधन के अनुसार जनता कांग्रेस 55 एवं बसपा 35 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेंगे। बसपा के साथ गठबंधन करने के बाद श्री जोगी आज शाम की फ्लाइट से रायपुर लौट रहे है।

ये खबर बी पढ़ें – रायपुर : निगम की बड़ी लापरवाही, दो दर्जन गायों की मौत

चूंकि गठबंधन से जोगी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गठबंधन की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर इसकी खुशियां भी मनाई। वहीं आज श्री जोगी के रायपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।इधर रायपुर आगमन के बाद श्री जोगी मीडिया से भी बातचीत कर सकते है।
https://www.youtube.com/watch?v=QWvJfma-u6Y

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button