Crimeदेश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
665 करोड़ के ड्रग्स की ‘होली’ और 3 करोड़ का चरस जब्त, नशा माफियाओं की कमर तोड़ी!

मुंबई पुलिस और ठाणे क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ पिछले 24 घंटों में ऐतिहासिक कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने रायगढ़ के तलोजा में एक भट्टी के अंदर 665 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थों को जलाकर राख कर दिया, जिसमें 1,275 किलो ड्रग्स शामिल था। वहीं ठाणे क्राइम ब्रांच ने खारेगाव टोल प्लाजा के पास से 3 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का चरस और ट्रामाडॉल कैप्सूल जब्त कर 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस की इस कार्रवाई में कश्मीर और गुजरात के आरोपियों का लिंक मिला है। [1]


