ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी जी से जानें,आज का राशिफल ( 15 अगस्त 2018 )

मेष राशि

गणेशजी कहते हैं कि आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना मन में ना आए, इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

पिता की तरफ से आपको लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च सकता है। कलाकारों तथा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है।

मिथुन राशि

आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे।

कर्क राशि

आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार ना आने दें। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव हो सकता है। धन खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।

सिंह राशि

भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित पूरा करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद बना रहेगा।

कन्या राशि

शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंता हो सकती है। आंख संबंधी शिकायत हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है।

तुला राशि

आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा।

धनु राशि

स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रुप से बाधाएं उपस्थित हो सकती हैं। संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहें।

मकर राशि

आज आकस्मिक धनखर्च हो सकता है। व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाना हो सकता है। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर करें। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी।

कुंभ राशि

आज आप प्रत्येक कार्य मनोबल और आत्मविश्वास पूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। साझेदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।

मीन राशि

आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। वाणी पर भी संयम रखें।
https://www.youtube.com/watch?v=kwro9z9AySY

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button