ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जानें आज का राशिफल ( 06 अक्टूबर )

मेष राशि

गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह ना जाएं, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा ग्लानि का भी अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें तथा जलाशयो से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है।

वृषभ राशि

आज आप तन और मन से हलकापन अनुभव करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आपकी कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। पारिवारिक विषयों में रुचि लेंगे और प्रवास का आयोजन भी करेंगे। आर्थिक बातों पर अधिक लक्ष्य रखेंगे। रुचिकर भोजन भी मिल सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखें। आपके कार्य निर्धारित रूप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन में शुरुआत में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे। नौकरी तथा व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारियों के साथ वातावरण मेलजोल भरा रहेगा।

कर्क राशि

मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन उल्लासमय वातावरण में बिताएंगे। प्रवास या यात्राओं की संभावनाएं है। रुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। भावनाशील भी रहेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है।

सिंह राशि

अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता हो सकती है। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलें। दलीलबाजी या चर्चा, विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। व्यवहार में संयम और विवेक रखें। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। प्रमोशन की संभावना है। पारिवारिक जीवन में प्रफुल्लित वातावरण रहेगा। माता से लाभ होगा। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करें। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय उचित नहीं है। खर्च होने की आशंका है। छोटे प्रवास का आयोजन कर सकते हैं।

धनु राशि

आज का दिन मध्यम फलदायी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय उचित नहीं है। व्यर्थ व्यय से बचें। अनैतिक संबंध और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें। ईश्वर की ध्यान-योग आराधना से मन शांत रहेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन शुभ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की संभावना है। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी। इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। छोटे प्रवास का योग हैं।

कुंभ राशि

आज का आपका दिन आपके लिए आनंददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा। घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि

गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य के विश्व की सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।

 

https://www.youtube.com/watch?v=ZJ_pmNflWAg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button