बॉलीवुड

शादी के 6 साल बाद बिपाशा-करण के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

बॉलीवुड के गलियारों से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिसे सुनकर आपका दिल भी बाग बाग हो जाएगा। खूबसूरत अदाकार बिपाशा बसु और एक्टर करण ग्रोवर के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि इस पर अभी बिपाशा या करण की तरफ से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। बिपाशा और करण के फैन इस खबर के सामने आने के बाद काफी खुश हैं बिपाशा बसु ने करण ग्रोवर के साथ अप्रैल 2016 में शादी की थी, लेकिन शादी के छह साल बाद भी फिलहाल दोनों की कोई संतान नहीं है। बिपाशा और करण की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है, दोनों का मंकी लव भी फैंस को काफी पसंद है। करण और बिपाशा अक्सर फैंस को रिलेशनशिप गोल्स भी देते रहते हैं। उनकी केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत लेती है। बिपाशा और करण की लव स्टोरी 2015 में फिल्म अलोन के सेट पर शुरू हुई थी,जिसके बाद एक दूसरे को कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने अप्रैल 2016 में शादी कर ली थी। दोनों ही बी टाउन के मोस्ट लव्ड कपल्स में से एक हैं। बॉलीवुड से जुड़ी इसी तरह की तमाम खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और खबर के बारे में अपनी राय भी जरूर कमेंट करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button