देशबड़ी खबरें

नईदिल्ली : यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर तक पहुंचने के करीब, अलर्ट जारी

नईदिल्ली : पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए 1.31 लाख क्यूसेक पानी ने यमुना का जलस्तर बढ़ा दिया है. यमुना का जलस्तर अब खतरे के निशाना को छूने के करीब है. जितनी तेजी से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है उसे देखते हुए प्रशासन ने अभी से अलर्ट जारी कर दिया है.

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=PZ2x_jpH0ks&t=1s

पहाड़ों पर लगातार बारिश होने की वजह से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए हथनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. दिल्ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के मुताबिक दिल्ली में यमुना के पानी का स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है. गुरुवार को यमुना का जलस्तर 203.65 मीटर था जो शुक्रवार को 203.82 मीटर पहुंच गया है.

ये खबर भी पढ़ें – ग्वालियर : 6 साल की बच्ची से रेप के दोषी को कोर्ट ने सुनायी फांसी की सज़ा

लगातार हो रही बारिश का असर यमुना के जलस्तर पर साफ देखा जा सकता है. गौरतलब है कि यमुना का जलस्तर अगर 204 मीटर तक पहुंच जाता है तो उसे वॉर्निंग लेवल घोषित कर दिया जाता है जबकि 204.83 मीटर को खतरनाक लेवल बताया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button