छत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद : राहुल के आगमन को लेकर कांग्रेस की हुई तैयारी बैठक

महासमुंद : अभा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल गांधी का 17-18 मई को दो दिवसीय छग प्रवास के दौरान महासमुंद विधानसभा के अधिक से अधिक कांग्रेसजनों को सम्मिलित करने हेतु महासमुंद शहर एवं ग्रामीण कांग्रेसजनों की तैयारी बैठक शाम 5 बजे आहूत की गई। बैठक में पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर ने कहा कि पार्टी के अखिल भारतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात राहुल गांधी का प्रथम छग आगमन हो रहा है सभी कांग्रेसजनों को जोश एवं उत्साह के साथ शामिल होना है। प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस हरदेव सिंह ढिल्लो ने कार्यक्रम का एजेंडा कांग्रेसजनों को विस्तार से बताया।

राहुल के आगमन को लेकर कांग्रेस की हुई तैयारी बैठक

कार्यक्रम में अधिकतम संख्या में सम्मिलित होने के लिए अपनी सहभागिता देने वालों में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत चावला, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राजेंद्र चंद्राकर, प्रदेश प्रतिनिधि मनोजकांत साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह ढिल्लो, हुलास गिरी गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, लघु वनोपज संघ अध्यक्ष विनोद चंद्राकर, जिला महामंत्री भरत ठाकुर, संजय शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ छन्नू साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस सती साहू, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण पटेल, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन आदि कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिए। आभार व्यक्त शहर महामंत्री हार्दिक सोना ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button