प्रभु श्रीराम के गुणों का अनुसरण कर अपने मानव जीवन को बनाएं धन्य

भगवान रामचंद्र जी की लीला अपरंपार रही है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र जी की रुप में अवतार लेकर जीवन में संघर्ष शील धैर्यवान जीवनयापन करते हुए मानव जीवन को प्रभु रामचंद्र जी ने आदर्श जीवन जीने का मार्ग बताएं है, प्रभु श्रीराम चंद्र जी के गुणों का अनुसरण करने मात्र से हमारा मानव जीवन धन्य हो जाता है, उनके मार्ग पर चलने से समस्त पाप दुख का नाश हो जाता है उक्त बातें विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी गोकुलपुर वार्ड एवं तुमराबहार में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में शामिल होने पर कहीं। सर्वप्रथम विधायक ने भगवान श्रीराम चंद्र जी की महाआरती में सम्मिलित होकर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं से नित प्रतिदिन अपने घर पर पूजा अर्चना करने से घर में शांति, खुशहाली, सुख, समृद्धि का आगमन होने की बात कही।आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर समिति द्वारा किया गया, कार्यक्रम का संचालन विजय साहू शहर मंडल अध्यक्ष ने किया। रामधुनी कार्यक्रम में रामधुनी श्रवण करने के लिए ईश्वर सोनकर, नीलू रजक, भगवान सिंह यादव, कमलेश ध्रुव, गोपाल साहू, विजय साहू, महेश साहू, विनोद साहू, विजय यादव, राजकुमार नेताम, रामेश्वर गंगबोईर, संतोष साहू, असमत साहू, तीजूराम साहू, कंचन यदु, सुखीराम साहू, सालिक राम, श्रीराम यादव, नामदेव साहू, मोहन साहू, मदन ध्रुव, अशोक साहू, सोहन साहू, अशोक साहू, शिवाजी साहू, तुलसी राम साहू, मेघनाथ यदु, नारायण साहू, पुरुषोत्तम यादव, शिव प्रसाद साहू, लिकेश्वर साहू, मुरली साहू, शैलेंद्र साहू, राम प्रसाद साहू, कौशल साहू, राजू साहू, मनोहर साहू, पूनम साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।