छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

अबूझमाड़ में शांति और पर्यटन का संदेश: नारायणपुर प्रवास के दौरान मैराथन, बाइक रैली और खेल गतिविधियों में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर। दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास पर पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ क्षेत्र में आयोजित पीस हाफ मैराथन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक, खेल और पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करते हुए क्षेत्र में शांति, आजीविका और जनभागीदारी को मजबूत करने के प्रयासों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद कर भरोसे और सहभागिता को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

शांत सरोवर के समीप मुख्यमंत्री ने रायपुर के छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब के 40 बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल नारायणपुर के सुदूर पर्यटन स्थल कच्चापाल तक यात्रा करेगा। इस पहल का उद्देश्य अबूझमाड़ को करीब से जानना और शांति का संदेश आमजन तक पहुँचाना है।

शांत सरोवर में नौका विहार

बिजली गांव के पास स्थित शांत सरोवर में मुख्यमंत्री ने वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप और लघु वनोपज अध्यक्ष रूपसाय सलाम के साथ नौका विहार किया। स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा यह विशेष पहल की गई।

तीरंदाजी में आजमाया निशाना

बिंजली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय युवा तीरंदाजों से मुलाकात की और स्वयं तीर-धनुष उठाकर लक्ष्य साधा। उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है। पारंपरिक कौशल को आधुनिक प्रशिक्षण से जोड़कर युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति स्थापना, आजीविका संवर्धन, खेल विकास और विश्वास का माहौल बनाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया, सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button