छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
लोकभवन में गूंजा योग का संदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव निधि साहू समेत लोकभवन के अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में ईशा फाउंडेशन के योग प्रशिक्षक रितेश प्रधान ने उपस्थित लोगों को योग नमस्कार का अभ्यास कराया। वहीं योग आयोग के प्रशिक्षक भोजराज साहू, अशोक साहू, धनश्री साहू, दीनू राम साहू और तुषार साहू ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाते हुए योग के महत्व और स्वस्थ जीवन में इसकी भूमिका की जानकारी दी।
इस सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से सभी को नियमित योग अपनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।




