Uncategorized
भारत और चीन के बीच सैन्य वार्ता, रविवार को

दिल्ली। भारत और चीन के बीच उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता का अगला दौर कल रविवार को होगा। माना जा रहा है कि भारत के लद्दाख कोर कमांडर और चीनी दक्षिण शिनजियांग सैन्य जिला कमांडर के बीच रविवार को बैठक होगी। बातचीत के एजेंडे में पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 या सामान् क्षेत्र हॉट स्प्रिंग्स से डी-एस्केलेशन होगा।
अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों ने 13वें दौर की सैन्य वार्ता की तैयारियों के तहत विवरण का आदान-प्रदान किया है। गतिरोध के बाकी स्थानों पर तनाव खत्म करने पर जोर दिया जा सके। सैन्य सूत्रों ने कहा कि कोर कमांडर स्तर की वार्ता के अगले दौर में हॉट स्प्रिंग्स और कुछ अन्य क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे हटाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें भारत ने साफ किया है कि सीमा पर यथास्थिति में कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।