मनी

नईदिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली : डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार आज तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 13 पैसे प्रति लीटर और डीजल 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 75.98 रुपए, कोलकाता में 78.66 रुपए, मुंबई में 83.37 रुपए और चेन्नई में 78.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली में इसका दाम 67.76 रुपए, कोलकाता में 70.31 रुपए, मुंबई में 71.90 रुपए और चेन्नई में 71.52 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।

डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी 

जानकारी के लिए बता दें कि लगातार तीन दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। पिछले दो दिनों की बात करें तो गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 36 दिन बाद बढ़ोतरी की गई थी। गुरुवार को इसमें 16 से 17 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=5pyfe5wh7YE

डीजल की कीमतों में 10 से 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 14 से 15 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, डीजल का दाम 16 से 18 पैसे बढ़ाया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में जारी उथल पुथल की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इसके साथ ही कमजोर रुपया भी तेल कंपनियों की लागत बढ़ाने का काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button