कौन सी राशि वालों को उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा जाने आज का राशिफल

मेष राशि
राशि स्वामी मंगल कर्क राशि पर आ चुका है। चंद्रमा आज दशम भाव में होने से गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
वृषभ राशि
राशि का स्वामी शुक्र तृतीय भाव में बुध के साथ पराक्रम आयु चिंता भाव में होने से जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे।
मिथुन राशि
आज राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा मन संतोष का देने वाला है। षष्ठम भाव में गुरु से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे।
कर्क राशि
आज राशि स्वामी चंद्र सप्तम भाव में कोष वृद्धि का संकेत है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे।
सिंह राशि
षष्ठम भाव का चंद्रमा और एकादश घर में मिथुन राशि का राहु आज प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है, रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी।
कन्या राशि
पंचम भाव में चंद्रमा शुभ व्यय, कीर्ति की वृद्धिकारक है। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी।
तुला राशि
राशि स्वामी शुक्र चंद्र के घर का होकर दशम भाव में और चतुर्थ घर में चंद्रमा के प्रभाव से राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि
राशि स्वामी भोम के कर्क राशि पर होने और तृतीय पराक्रम भाव में चंद्रमा होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि
देवगुरु वृश्चिक राशि पर और चंद्रमा द्वितीय धनु स्थान में चल रहे हैं अत: आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
मकर राशि
आपकी राशि से षष्ठम राहु और राशि का स्वामी शनि के बारहवें घर में होने के कारण व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।
कुंभ राशि
आज द्वादश व्यय भाव में मकर राशि का चंद्रमा होने के फलस्वरूप बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें।
मीन राशि
राशि स्वामी बृहस्पति नवम भाग्य भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा वृद्धि कारक है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी।