मप्र में लापता विधायक पांच दिन बाद मिले, लेने पहुंचे मंत्री और सीएम का हेलिकॉप्टर !

भोपाल (Fourth Eye News ) भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों के बीच 5 दिन से लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह रविवार को बेंगलुरु में मिले। खबर लगते ही कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल को बेंगलुरु भेजा।
जहां से विधायक को नियमित फ्लाइट से इंदौर लाया गया। मुख्यमंत्री ने इंदौर से बिसाहू लाल को लाने के लिए सरकारी हवाई जहाज भी रवाना किया।बिसाहू लाल सरकारी विमान से भोपाल आ गए हैं। राजधानी आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कांग्रेस के दो विधायक हरदीप सिंह और रघुराज कंषाना अब भी लापता हैं। दोनों के जल्द वापस लौटने की संभावना जाहिर की जा रही है। हालांकि, हरदीप सिंह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को पहले ही भेज चुके हैं।
मध्य प्रदेश: 4 विधायक अभी भी लापता; कमलनाथ मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, पुराने मंत्रियों की छुट्टी होगी
पर्यटन मंत्री ने बिसाहू लाल के साथ फोटो पोस्ट की
पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वे बिसाहू लाल के साथ नजर आ रहे हैं। बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ शुरू से था और हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहूंगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को उनका पूरा समर्थन है। बिसाहू लाल के बेटे तेज प्रताप ने शुक्रवार को भोपाल में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।