
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम दिनांक 28 सितंबर मंगलवार को शाम 5 बजे रायपुर से कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। रात्रि 9.30 बजे कोंडागांव पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 29 सितंबर बुधवार को सुबह 8 बजे कोंडागांव से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे जगदलपुर में युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे जगदलपुर से कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। रात्रि 8 बजे कोंडागांव पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।