Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

बड़ा दान: भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए मोरारी बापू देगें इतने करोड़ रुपए

morari-bahu-donation

नईदिल्ली, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी हैं. अयोध्या में फिलहाल कारीगर मूर्तियों से लेकर मंदिर तक की नक्काशी को तराशने में जुटे हुए हैं. वहीं राम मंदिर को लेकर लगातार दानदाता भी सामने आ रहे हैं.

इसी बी राम कथा वाचक मोरारी बापू ने मंदिर के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये दान करने का ऐलान किया है. मुरारी बापू ने व्यासपीठ से राम जन्मभूमि ट्रस्ट को 5 करोड़ रुपये की धन राशि दान देंगे. मोरारी बापू ने कहा कि सबसे पहले राम जन्मभूमि के लिए यहां पांच करोड़ भेजे जाएंगे, जो प्रभु श्री राम के चरण में एक तुलसीपत्र के रूप में भेंट होगी.

उन्होंने रामकथा का वाचन करते हुए यह भी कहा कि चित्रकूट धाम तलगाजरडा में स्थित हमारे आश्रम की तरफ से राम जन्मभूमि के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे. साथ ही जो भी श्रोता भगवान श्रीराम के भक्त हैं रामलला के मंदिर के लिए दान करना चाहते हैं उनकी तरफ से पांच करोड़ रुपये का दान किया जाएगा. आपको बता दें कि लंबे कानूनी विवाद के बाद हाल ही में सुप्रीमकोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया था ।

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।