नारी शक्ति सशक्त को जागरूक करने के लिए लिया 60 किलो मीटर दौड़ने का लक्ष्य

गंज बासौदा। महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सशक्त भारत और पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य लेकर बीना के युवक-युवतियों ने 60 किलोमीटर दौड़ लगाने का संकल्प लिया। सत्यजीत सिंह दांगी ने बताया कि उक्त उद्देश्य को लेकर ग्राम की धावक बेटियों ने दौड़ने का निश्चय किया। जिसमे बेटियों ने सर्वोदय चौराहा से सुबह 5 बजे दौड़ आरम्भ की। बीना अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रिया सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सबको रवाना किया।

बेटियों ने 60 किमी का लक्ष्य निधारित किया है। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे धावक बेटियां अम्बा नगर चौराहा पहुची। यहां तक उन्होंने बीना से 55 किमी की दुरी तय की । दूसरी पारी में शाम को 5 बजे से 7 बजे तक दौड़ेगी। जिनका मुख्य उद्देश्य सशक्त नारी सशक्त भारत का सन्देश देना है व लोगों में बालिकाओ महिलाओ से जुडी रूढिवादी सोच को समाप्त कर नयी सोच का विकास करना है। ग्राम की बेटी भी शिक्षा ,खेल क्षेत्र या अन्य कोई क्षेत्र में किसी से कम नहीं वह लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त कर सकती है साथ ही धावक बेटियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देते हुए 7 सायकिल सवार निकले जिसमे युवा व् बच्चों शामिल है।
लायरा पहुचने पर सोनू श्रीवास्तव ,रिंकू तिवारी ,सौरभ राजपूत स्वागत किया व् कुरवाई में कैलाश साहू ,प्रमोद चौहान न व् ग्राम वासियों ने उपस्थित होकर उत्साहवर्धन किया अगला पढाव 60किमी साँची में रहेगा |धावक आस्था रजक ,काजल रजक ,संजना अहिरवार व् पिता विनोद रजक ,सायकिल सवार सत्यजीत सिंह ,सुखेन्द्र चंदेल ,प्रताप घोषी ,राहुल पाल ,सौरभ राय ,प्रवीन सोलंकी ,प्रशांत लिटोरिया जो धावको के साथ भोपाल तक की दुरी तय करेगे |
रिपोर्टर सुरेंद्र सिंह ठाकुर