Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रायपुर : श्री शाह ओडिशा के लिए हुए रवाना

Shah suddenly canceled Karnataka tour

रायपुर :  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट में प्रदेश भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद ओडि़शा के लिए रवाना हो गए। वे ओडि़शा में दो दिवसीय प्रवास पर जा रहे है। श्री शाह 5 अप्रैल को पुन: ओडि़शा से रायपुर आयेेंगे और यहां से मुंबई के लिए रवाना होंगे।
श्री शाह दो दिवसीय ओडि़शा दौरे पर जाने के लिए आज पहले रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे करीब एक घंटे गुजारने के बाद ओडि़शा के लिए रवाना हो गए। श्री शाह ओडि़शा के भुनेश्वर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 5 अप्रैल को पुन: रायपुर लौटेंगे और एयरपोर्ट से ही वे सीधे मुंबई जाने के लिए रवाना हो जाएंगे।