मनी

मुंबई : लाल निशान में खुले शेयर बाजार

मुंबई : देश के शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.25 बजे 229.43 अंकों की कमजोरी के साथ 35,314.51 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 81.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,720.60 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 91.59 अंकों की गिरावट के साथ 35452.35 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 49.9 अंकों की कमजोरी के साथ 10,751.95 पर खुला।

 2 ) नईदिल्ली : भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा सौर बाजार: मरकॉम

नई दिल्ली : भारत सौर ऊर्जा के मामले में 2017 में तीसरा सबसे बड़ा बाजार के रूप में उभरा है और इस मामले में चीन तथा अमेरिका से पीछे है। मरकॉम कम्युनिकेशंस इंडिया ने एक रिपोर्ट में यह कहा। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘वर्ष 2017 में भारत तीसरा सबसे बड़ा सौर बाजार के रूप में उभरा है। वर्ष 2010 से संचयी रूप से करीब 170 प्रतिशत बढ़ा है।’’ भारत ने 2017 में रिकार्ड 9600 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं लगायी। यह 2016 में 4300 मेगावाट के मुकाबले दोगुने से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत वृद्धि से देश की सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता दिसंबर 2017 की स्थिति के अनुसार 19,600 मेगावाट हो गयी।

मरकॉम कैपिटल समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज प्रभु ने कहा, ‘‘वर्ष 2017 में बड़ी कंपनियों ने एकीकरण शुरू किया क्योंकि भारत आपूर्तिकर्ताओं और वेंडरों के लिये दुनिया में एक महत्वपूर्ण सौर बाजारों के रूप में उभरा है।’’ देश में छतों पर लगने वाली कुल 1600 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं में से 995 मेगावाट की स्थापना पिछले साल की गयी। मरकॉम कम्युनिकेशंस इंडिया वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा परामर्श कंपनी मरकॉम कैपिटल ग्रुप की इकाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button