छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
राष्ट्रकवि डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त को पुण्यतिथि पर नगर निगम संस्कृति विभाग ने किया नमन

रायपुर। नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग ने जोन क्रमांक -3 के सहयोग से राष्ट्र कवि पद्मश्री डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त को पुण्यतिथि पर नमन किया। राजधानी के जलविहार कॉलोनी उद्यान परिसर स्थित राष्ट्र कवि पद्मश्री डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त की प्रतिमा के समक्ष आयोजन संक्षिप्त कार्यक्रम हुआ। इस संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने नमन कर आदरांजलि अर्पित की। इस दौरान गहोई वेश्य समाज रायपुर के अध्यक्ष अशोक बानी सहित समाज के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, राष्ट्र कवि पद्मश्री डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त को पुण्यतिथि पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।