छत्तीसगढ़

नगर निगम टीम ने रायपुर में मास्क नहीं पहनने वालों पर की कार्रवाई, तीन दिन में करीब 84 हजार रुपए जुर्माना

रायपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार, नगर निगम रायपुर आयुक्त प्रभात मलिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मास्क चेकिंग जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न जोनों में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में स्वसहायता समूहों की महिलाएं कार्रवाई कर रही हैं। नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि आज जोन कमिश्नरों के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में कोविड 19 प्रोटोकाॅल नियमों का पालन करवाने, मास्क नहीं पहनने वालों को समझाइश देने सहित उन पर जुर्माना भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया जा रहा है। विगत तीन दिन में विभिन्न जोनों में 1056 लोगों से मास्क नहीं पहनने पर 83980 रुपए का जुर्माना किया गया। नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विगत तीन दिन में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 की टीम ने 117 लोगों पर 8900 रुपए जुर्माना किया।

जोन 2 की टीम ने रेलवे स्टेशन चौक सहित विभिन्न मुख्य चौक – चौराहों में मास्क नहीं पहनकर बाहर निकले 72 लोगों पर 5400 रुपए जुर्माना किया। जोन 3 ने शंकर नगर चौक सहित मुख्य मार्ग शंकर नगर और अन्य मुख्य मार्गों में मास्क नहीं पहनने पर 89 लोगों पर 6250 रुपए जुर्माना किया। जोन 4 ने विभिन्न मुख्य चौक-चौराहों में 225 लोगों पर 20500 रुपए का जुर्माना किया। जोन 5 ने विभिन्न मुख्य मार्गों एवं चौक-चौराहों में बिना मास्क पहने मिले 53 लोगों पर 5750 रुपए जुर्माना किया। इसी तरह जोन 6 ने विभिन्न मुख्य मार्गों में मास्क बिना पहने मिले 107 लोगों पर 10630 रुपए जुर्माना किया। जोन 7 ने तेलघानी नाका चौक एवं सरस्वती नगर पुलिस थाना के सामने जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गों में मास्क नहीं पहने मिले 49 लोगों पर 2450 रुपए का जुर्माना किया।

जोन 8 ने टाटीबंध मुख्य मार्ग जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गों में मास्क नहीं पहनने पर 19 लोगों पर 1000 रुपए का जुर्माना किया। जोन 9 ने विभिन्न मुख्य चौक – चौराहों पर बिना मास्क पहने मिले 87 लोगों पर 5250 रूपये जुर्माना किया।
इसी तरह जोन 10 ने विभिन्न मुख्य मार्गों में बिना मास्क पहने मिले 238 लोगों पर 17850 रुपए जुर्माना वसूला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button