मर्डर : 112 के वाहन चालक पर अज्ञात हमलावरों ने किया धारदार ​हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 112 के वाहन चालक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। चालक सोनू लाल यादव की लाश ग्राम सुंदरपुर के रास्ते से बरामद की गई है। फिर हाल पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक डॉयल 112 का वाहन चालक सोनू लाल यादव गुरुवार को ड्यूटी पर नहीं था। वहीं आज सुबह उसकी खून से सनी लाश सुंदरपुर गांव जाने वाले रास्ते पर पड़ी हुई मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। वारदात की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला और सीएसपी पुष्कर शर्मा फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वावड के साथ मौके पर पहुंचे।

इस मामले को लेकर अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि चालक सोनू यादव की हत्या रात के अंधेरे में की गई है। पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर चुकी है, तो डॉग स्क्वाड को भी लगाया गया है। इस हत्याकांड में अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरु हो चुकी है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ कर मामले की जांच को त्वरित गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18504

Leave a Reply