छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज (08 जनवरी) सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी के बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

बालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया की नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

जानकारी के मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को शांतिनगर पाटन सदन मे रखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button