विदेश

वॉशिंगटन : अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल को लेकर ट्रंप के पूर्व सहायक ने मानी गलती

वॉशिंगटन :  2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान में डॉनल्ड ट्रंप के सहायक रहे रिक गेट्स ने अमेरिका के खिलाफ साजिश और जांचकर्ताओं से झूठ बोलने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल को लेकर जारी संघीय जांच में मदद कर रहे हैं। डेप्युटी कैंपेन मैनेजर रहे रिक गेट्स स्पेशल काउंसल रॉबर्ट मूलर के दफ्तर की ओर से चल रही जांच का सामना कर रहे हैं। स्पेशल काउंसल का ऑफिस अमेरिकी चुनाव में रूस के दखल की जांच कर रहा है। गेट्स पहले भी बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे बेहद गंभीर मामलों में जेल की सजा काट चुके हैं। अब इस मामले में गलती स्वीकार करने के बाद उन्हें करीब छह साल की सजा हो सकती है।

1519456731RAMहालांकि, अभियोजन पक्ष ने कहा कि वह जांच में गेट्स की मददगार भूमिका के मद्देनजर जज से उनकी सजा कम करवाने की कोशिश करेगा। गेट्स के गलती स्वीकारने से ट्रंप के चुनावी अभियान के मैनेजर रहे पॉल मैनफोर्ट पर भी ऐसा करने का दबाव बढ़ेगा। हालांकि, गेट्स की स्वीकारोक्ति के बाद भी वह कह चुके हैं कि वह निर्दोष हैं। बहरहाल, गेट्स से मिल रही मदद और बाद में मैनफोर्ट के भी साथ आने की संभावना से जांचकर्ता मूलर को बड़े सुराग हाथ लग सकते हैं जो रूसी दखल की जांच इस दृष्टिकोण से कर रहे हैं कि क्या ट्रंप के चुनावी अभियान दल ने चुनाव में दखलअंदाजी के लिए मॉस्को से मदद ली थी।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button