देश

नईदिल्ली : मणिपुर का खुंखार उग्रवादी दिल्ली से गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुर से एक उग्रवादी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने मणिपुर के प्रतिबंधि उग्रवादी संगठन कंगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी के स्वयंभू महासचिव मोइरंगथम राणा प्रताप उर्फ पैखोम्बा (37) को चार सितंबर की देर रात मणिपुर के विष्णुपुर से गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें – नईदिल्ली : भूकंप के बाद झटके कहां-कहां होंगे

इससे पहले स्पेशल सेल ने मंगलवार को यहां कोटला मुबारकपुर से इसी संगठन के एक उग्रवादी ओइनम इबोचौबा सिंह उर्फ खोइरंगबा को गिरफ्तार किया था। वह संगठन का प्रमुख था तथा विष्णुपुर का रहने वाला था। वह देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए राजधानी में अपना ठिकाना बनाना चाह रहा था।

ये खबर भी पढ़ें – नईदिल्ली : आज दिल्ली में पहली बार 80 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल

इस संगठन ने मणिपुर के मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों को जान से मारने की धमकी दी थी।उल्लेखनीय है राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पिछले साल पैखोम्बा के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया था। एनआईए ने उसे पकडऩे के लिए दो लाख रुपए का इनाम रखा था।

https://www.youtube.com/watch?v=r-hm0nFyNQo

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button