देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

PM मोदी और राजनाथ ने जताया दुख ,मुरादनगर में भीषण हादसा, 23 लोगों की मौत

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रविवार को भयानक हादसा हो गया। मुरादनगर में स्थित उखलारसी श्मशाम घाट पर अंतिम संस्कार में गए लोगों पर छत गिर गई। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है, तो कई लोगों की हालत गंभीर है।

जिला प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे में घायल लोगों का इलाज गाजियाबाद जिला अस्पताल में हो रहा है। श्मशाम घाट पर मौजूद लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। गाजियाबाद में हुए इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दुख जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button