देश

नईदिल्ली : पीएम मोदी, राहुल और सोनिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 2 अक्टूबर, 1969 को गुजरात के पोरबंद में जन्मे महात्मा गांधी की यह 150वीं जयंती है। पीएम मोदी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी राजघाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

ये खबर भी पढ़ें – नईदिल्ली : पीएम मोदी आज करेंगे पेमेंट्स बैंक का उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर ट्वीट किया, गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को शत्-शत् नमन। आज से हम पूज्य बापू के 150वें जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।

Capture

उनके सपनों को पूर्ण करने का हम सभी के पास यह एक बहुत बड़ा अवसर है। गांधी जी के साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : पीएम प्रवास के चलते जांजगीर छावनी में तब्दील

पीएम मोदी ने शास्त्री को सौम्य व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व और उनके बुलंद हौसले के लिए याद किया।गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने गुजरात के राजकोट में महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन किया था। यह संग्रहालय राजकोट में अल्फ्रेड हाई स्कूल में बनाया गया है। यह स्थान महात्मा गांधी की जिंदगी में महत्व रखता था। यह म्यूजियम गांधीवादी संस्कृति, उनके दर्शन को लेकर जागरुकता के लिए मददगार होगा।

 

https://www.youtube.com/watch?v=GkZL5rYECw8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button