राशिफल 25 जुलाई:जानिए इस नाग पंचमी में आपकी राशि क्या कहती है

ग्रहों की स्थिति-शुक्र वृषभ राशि में हैं।बुध और राहु मिथुन राशि में हैं।सूर्य कर्क राशि में हैं। गुरु और केतु धनु, शनि मकर और मंगल मीन राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। गुरु और शनि दोनों वक्री गति से चल रहे हैं।ग्रहों की स्थिति मध्यम है। सुधार की ओर है लेकिन पूर्ण सुधार में अभी वक्त लगेगा।
राशिफल-
मेष- रुका हुआ काम चल पड़ेगा। आपका वर्चस्व होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रोग,ऋण,शत्रु पर भारी पड़ेंगे। प्रेम,व्यापार में सुधार है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। अच्छी स्थिति दिख रही है। एहतियात जरूर बरतें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ- प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों,लेखकों के लिए अच्छा समय है। कुल मिलाकर अच्छा समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छी स्थिति नहीं है | हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।
मिथुन- स्वास्थ्य में सुधार है।व्यवसायिक दृष्टिकोण से थोड़ा सा सुधार जरूर दिख रहा है। प्रेम की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है। भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे।शनिदेव की अराधना करते रहें।
कर्क- पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। पराक्रमी बने रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति भी सुधार में है। प्रेम की स्थिति भी ठीक-ठाक है। व्यवसायिक स्थिति अच्छी है। बहुत सूझबूझ से काम ले रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करें। सूर्यदेव को जल दें।
सिंह- धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। आर्थिक क्रियाएं मजबूत होंगी। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। संतान पक्ष से भी थोड़ा वाद-विवाद चलेगा। कुटुम्बीजनों में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन जुआ, सटटा,लॉटरी में पैसे न लगाएं। फिर भी पहले से बेहतर आप दिख रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- । स्वास्थ्य सुधार की तरफ है।नायक-नायिका की भांति चमक रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता दिख रही हैव्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम से उत्तम की ओर है। प्रेम की स्थिति नरम-गरम चलती रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला- स्वास्थ्य सुधार की ओर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कभी चलेगा, कभी बंद होगा। निरंतरता थोड़ी कम दिख रही है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। थोड़ा परेशान रहेंगे खर्च को लेकर,काल्पनिक भय से। गणेश जी की वंदना करते रहें।
वृश्चिक- रुका धन वापस मिलेगा।व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं।शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है। आर्थिक योजनाएं फलीभूत होती दिख रही हैं। नीली और हरी वस्तु का दान करें। लाल वस्तु पास रखें।
धनु- स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी दिखाई पड़ रही है। उच्चाधिकारी परेशान होंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर- स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा,व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर हैं। भाग्यवश कोई काम बनेगा। गणेश जी की वंदना करें।
कुंभ- कोई समस्या नहीं दिख रही है। अच्छी स्थिति है कुंभ राशि की। फिर भी थोड़ा बचकर पार करें। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। फिर भी आप उबर जाएंगे सभी समस्याओं से। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की अराधना करें।
मीन- विजयी बनकर उभरेंगे आप। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति दिख रही है। फिर भी एहतियात जरूरत बरतें। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। हरी वस्तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।
CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें
Nationalन्यूज Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें और Youtube पर subscribeकरें।