छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
कोरबा वन मंडल का बड़ा एक्शन, रायपुर की आरा मिल से 20 घन मीटर साल की अवैध लकड़ी जब्त

छत्तीसगढ़ के जंगलों और प्राकृतिक संपदा पर डाका डालने वाले माफिया के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कसा है। कोरबा वन मंडल की टीम ने एक बड़े अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए रायपुर जिले के अभनपुर स्थित एक आरा मिल में अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 20 घन मीटर की कीमती साल लकड़ी बरामद की गई है।
छत्तीसगढ़ के जंगलों से अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों की तस्करी लंबे समय से चल रही थी। वन विभाग को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर योजनाबद्ध तरीके से धावा बोला गया। इस भंडाफोड़ से इमारती लकड़ियों की तस्करी करने वाले सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि राज्य की प्राकृतिक संपत्ति की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस गिरोह के तार जहां तक जुड़े होंगे, सभी दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।




