मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की मुलाकात, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर जोर

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन में मिली सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की अहम जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रायपुर प्रेस क्लब जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती और ईमानदारी के साथ उठाता रहेगा।
मुलाकात के अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा सहित रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े भी मौजूद रहे।




