Nuakhai Festival organized in grand manner in Bhilai, emphasis on education and cultural unity

भिलाई में नुआखाई महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षा और सांस्कृतिक एकता पर बल

रायपुर। अखिल भारतीय उड़िसा समाज द्वारा नुआखाई महोत्सव का भव्य आयोजन भिलाई महिला महाविद्यालय, सेक्टर-9 के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

गजेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में उड़िसा को विद्वानों की भूमि बताया, वहीं छत्तीसगढ़ को कृषि प्रधान राज्य के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि उन्नति में उड़िसा की अहम भागीदारी रही है।

उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई ही समाज को आगे ले जाती है। शिक्षा को प्राथमिकता देना प्रत्येक अभिभावक का कर्तव्य है। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का विशेष उल्लेख किया और आमजन से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। महोत्सव में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, उड़िसा समाज महासचिव तरूण निहाल, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू समेत बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply