छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

8 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन, जनता से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। प्रदेशवासियों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के उद्देश्य से 8 जनवरी, गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम लोगों से सीधे रूबरू होंगे और उनकी शिकायतों, मांगों व सुझावों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर और प्रभावी समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी आवेदन में अनावश्यक देरी न हो।

जनदर्शन के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button