
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मतीडी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कमलचंद भंजदेव ने बुधवार सुबह देंतेवाड़ा पहुंच कर माँ दन्तेश्वरी के मंदिर में पूजा अर्चना की। भाजपा नेता चिंतन बैठक में बुधवार से जगदलपुर में जुटे हैं। दूसरे दिन की बैठक से पूर्व भाजपा नेताओं ने भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व पुष्प गुच्छ भेंट किया। भाजपा की चिंतन बैठक का आज दूसरा दिन हैं कल शुक्रवार को बैठक का समापन होना हैं।