Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

हरिहरपुर पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Tourism Minister Rajesh Agrawal reached Hariharpur, listened to the problems of the villagers in the public hearing, instructed the officials for quick solution.

रायपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड स्थित ग्राम हरिहरपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व समेत कई मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें मंत्री के सामने रखीं।

राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ काम कर रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंत्री ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है। शासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और गांवों के विकास को गति देना है। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। जनदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिस पर मंत्री ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।