पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने माँ दंतेश्वरी के चरणों ने नवाया शीश,दंतेवाड़ा में चार दिवसीय पदयात्रा का समापन

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मंगलवार को मां दंतेश्वरी के दरबार में शीश नवाया। दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी के दरबार में दर्शन कर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपनी पदयात्रा समाप्त की।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ में शांति,खुशहाली एवं समृद्धि की मनोकामना लेकर कोंडागांव के शीतला मंदिर से दंतेश्वरी माता मंदिर तक चार दिवसीय पदयात्रा किए। यह यात्रा आठ अक्टूबर शुक्रवार को माता शीतला मंदिर कोंडागांव से आरंभ हुई, जो ग्राम भानपुरी जिला बस्तर पहुंची। नौ अक्टूबर को भानपुरी से पदयात्रा प्रारंभ होकर पंडरीपानी पहुंची। पण्डरीपानी जिला बस्तर से पदयात्रा प्रारंभ होकर ग्राम डिलमिली पहुंची। ग्राम डिलमिली जिला बस्तर से पदयात्रा आरंभ होकर गीदम जिला दंतेवाड़ा पहुंची। यहां यात्रा का स्वागत दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा,छबीन्द्र कर्मा ने किया।

पदयात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और पदयात्री रास्ते के किनारे पेड़ के नीचे ही विश्राम किया करते थे। पूरी यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में पदयात्रियों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए पदयात्रा में शिरकत की।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि पदयात्रा के दौरान ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर एक दिवसीय मौन-व्रत कार्यक्रम हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दंतेवाड़ा में शामिल हुए। गीदम तक पदयात्रा की। आज ब्रम्ह मुहूर्त में गीदम से पदयात्रा प्रारंभ होकर सुबह छः बजे मां दंतेश्वरी के आरती में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने माँ दंतेश्वरी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। मां दंतेश्वरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी, बस्तर जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य,विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम,शिशिर श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि दशरथ नेताम व कोंडागांव से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए।