चपरासी ने बैंक में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, जांच जारी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। चपरासी ने बैंक अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद हुई है। वही लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। रविवार सुबह फॉरेंसिक की टीम भी जांच के लिए पहुंची थी।सुसाइड नोट में लिखा है कि, इसके काम के तनाव के चलते जान देने की बात कही है। मामला घुमका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घुमका निवासी ढाल सिंह (27) छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में चपरासी था। शनिवार को सभी लोग काम खत्म करने के बाद देर शाम करीब 7-8 बजे घर चले गए। इसके बाद रात को ग्रामीणों ने देखा कि बैंक का ताला खुला है। चोरों के संदेह में ग्रामीणों ने बैंक में झांक कर देखा तो अंदर पंखे से ढाल सिंह का शव लटक रहा था।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को मौके से 4 लाइन का एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें ढाल सिंह ने काम के तनाव के चलते खुदकुशी करने की बात कही है। सुबह बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस उनके साथ ही परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18519

Leave a Reply