जनता ने कहा विकास है तो विश्वास है,वार्ड की समस्या का निश्चित होगा समाधान

रायपुर। विकास है तो विश्वास है जनता ने विधायक विकास उपाध्याय को अपने बीच पाकर कहा। वार्डवासियों को स्नेह,सादगी और मिलनसार छबि वाला विधायक विकास उपाध्याय विश्वाश का दूसरा नाम है। ये निश्चित ही समस्या का समाधान हर स्तर पर करेंगे।
विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा लगातार जारी है, अब तक आधे से अधिक वार्डों में पहुंचकर जनता से रूबरू होकर उनकी समस्या पानी,सफाई आदि समस्या का तत्काल निवारण किया गया। जनता स्वयं पहुंचकर अपनी समस्या बताते है और वार्ड में आने कहते है समस्या की जानकारी होने पर तुरंत उस वार्ड में पहुंचकर दौरा कर अधिकारियों को जगह पर बुलाकर समस्या का समाधान किया जा रहा है।
सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड कोटा में कर पानी की समस्या का समाधान किया गया। इसके साथ ही विधायक ने वार्डवासियों को बताया कि कांग्रेस ने जनता को बसाने का काम किया है, तोड़ने का नही। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सबसे पहले पट्टा देने का काम किया। ये पट्टा देकर ठोस ओर मजबूती के साथ जनता को बसाया गया। राजीव गांधी ने भी यही भूमिका अपनाते हुए पट्टे का नवीनीकरण कर उन्होंने बसाया है। आज भी कांग्रेस का पट्टा काबिज है जनता के पास, आपको यहां से कोई नही हटा सकता। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ जनता को बसाने का काम की है। गरीबों का मकान तोड़ना बीजेपी का काम है कांग्रेस का नहीं। इसके पश्चात अनुपम गार्डन में भी सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा कर बताया गया कि कांग्रेस ठोस ओर मजबूत कार्य करती है। कांग्रेस आम जनता की सुख सुविधाओं का उनको आगे बढ़ाने का,महिला शसक्तीकरण को मजबूत करना,प्रत्येक व्यक्ति को राशन कार्ड के माध्यम से राशन,बिजली बिल हाफ ओर शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी इंग्लिश स्कूल खोल आम जनता अपने बच्चों को इस स्कूल में पढ़कर कम फीस पर उच्च शिक्षा प्रदान कर रही है।आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 50 नए सरकारी इंग्लिश स्कूल खोलने की घोषणा किये जिससे प्रत्येक व्यक्ति को आसानी से शिक्षा प्राप्त हो सके।ऐसे काम जनता के हित मे मजबूती के साथ काँग्रेस पार्टी करती आ रही है।