यह हैं छत्तीसगढ़ के टॉप 10 करोड़पति विधायक,टीएस बाबा के सामने पूर्व सीएम भी हैं फीके
छत्तीसगढ़ के टॉप 10 करोड़पति विधायक

नंबर 10 : सौरभ सिंह ठाकुर : सौरभ सिंह ठाकुर अकलतरा से विधायक हैं। सौरभ सिंह ठाकुर बीजेपी से आते हैं। उनके पास कुल 27 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जिनमें से उनपर 23 लाख 52 हज़ार 656 रुपए की देनदारी है।
नंबर 9 : डॉ चरण दास महंत : चरणदास महंत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और सक्ति से विधायक हैं। डॉ महंत के नाम 14 करोड़ 59 लाख 46 हज़ार 032 रुपए की सम्पत्ति है जिसमें से उनपर 5 लाख रुपए की देनदारी है।
नंबर 8 : रेनू जोगी : जोगी कांग्रेस की राष्ट्रिय अध्यक्ष और जनता जोगी कांग्रेस से कोटा विधायक रेनू जोगी के पास कुल 8 करोड़ 30 लाख 38 हज़ार 020 रुपए की संपत्ति है। खास बात यह है की उनके ऊपर एक रुपए की भी देवदारी है।
नंबर 7 : डॉ शैलेश पांडेय : बिलासपुर विधानसभा से आने वाले शैलेश पांडेय के पास सबसे कम मात्र 1 करोड़ 95 लाख 54 हज़ार 389 रुपए की सम्पत्ति है। उनके नाम भी किसी तरह की देवदारी नहीं है।
नंबर 6 : अनिला भेड़िया : प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री और डोंडी लोहरा से कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया के नाम पर कुल 5 करोड़ 98 लाख 40 हज़ार 457 रुपए की सम्पत्ति है जिनमें से 1 करोड़ 13 लाख 40 हज़ार 305 रुपए की तो उनपर देनदारी ही है।
नंबर 5 : अमितेश शुक्ल : राजिम से कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ल के पास कुल 74 करोड़ 49 लाख 27 हज़ार 990 रुपए की संपत्ति है। उनपर कुल 1 करोड़ 064 हज़ार 1,22 रुपए की देनदारी है।
नंबर 4 : बृजमोहन अग्रवाल : रायपुर की दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नाम पर कुल 10 करोड़ 14 लाख 26 हज़ार रुपए की संपत्ति है। जिसमें से उनपर 27 लाख 24 हज़ार रुपए की देनदारी है। वैसे बृजमोहन अग्रवाल की संपत्ति पर हमने पहले से ही एक स्पेशल रिपोर्ट बना रखी है जिसे आप ऊपर आई बटन क्लिक करके देख सकते हैं।
नंबर 3 : मोहन मरकाम : कोंडागांव विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी करोड़पति विधायकों की सूची में शामिल हैं। उनके नाम 11 करोड़ 58 लाख 39 हज़ार 689 रुपए की सम्पत्ति है। उनपर कुल 72 लाख 56 हज़ार 386 रुपए की देनदारी भी है।
नंबर 2 : सीएम भूपेश बघेल : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया बनने से पहले ही करोड़पति हैं। सीएम भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। उनके नाम 23 करोड़ 05 लाख 26 हज़ार 171 रुपए की सम्पत्ति है जिसमें से उनकी 58 लाख 32 हज़ार 703 रुपए की देनदारी है।
नंबर 1 : टीएस सिंहदेव : प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्री और राजपरिवार से आने वाले टीएस सिंहदेव अपनी सम्पत्ति के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देते हैं। टीएस सिंहदेव के नाम पर कुल 500 करोड़ 01 लाख 27 हज़ार 613 रुपए की सम्पत्ति है। उनपर कुल 62 लाख 81 हज़ार 767 रुपए की देनदारी है।