छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, फरसगांव के धनसिंह को मिला पक्का आशियाना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने कोंडागांव जिले के नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 8 निवासी धनसिंह हिडको के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। वर्षों तक कच्चे मकान में परिवार के साथ रहने वाले धनसिंह के लिए हर मौसम किसी चुनौती से कम नहीं था। बरसात में टपकती छत, दीवारों से रिसती नमी और हर साल मरम्मत का झंझट उनकी परेशानी बढ़ा देता था। ऐसे हालात में परिवार की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी।

धनसिंह बताते हैं कि उनकी पत्नी का सपना था कि परिवार का अपना पक्का घर हो, जहां वे सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन बिता सकें। सीमित आय वाले किसान के लिए यह सपना अधूरा ही लग रहा था, तभी वार्ड में मुनादी और शिविर के जरिए उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने और प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब स्वीकृति मिली तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। निर्माण कार्य शुरू हुआ और कुछ ही समय में उनका पक्का घर तैयार हो गया। अब परिवार सुरक्षित माहौल में रह रहा है, जहां मौसम की मार का डर नहीं है।

धनसिंह ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button