ज्योतिष

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्रि से जाने कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल,आज का राशिफल ( 23 मई 2018 )

मेष राशि

समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी।

वृषभ राशि

सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि

आपकी मेहनत की सराहना तो होगी लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा। तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी।

कर्क राशि

कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा।

सिंह राशि

आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा।

पढ़ें साप्ताहिक राशिफल – पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानिये साप्ताहिक राशिफल (21 मई से 27 मई)

कन्या राशि

कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, कामकाज में अड़चने आ सकती हैं। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

तुला राशि

कानूनी मामलों का निपटान होगा, शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पुर्ण भुगतान भी होगा।

वृश्चिक राशि

आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा।

धनु राशि

आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

मकर राशि

आपके मन में भी उत्साह का संचार रहेगा लेकिन फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

कुंभ राशि

वर्तमान स्थितिनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

मीन राशि

पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा।

 

मसाला वीडियो बहुत देखते हैं पर क्या कोई ये संवेदनशील वीडियो देखेगा ?

https://youtu.be/U1R05eiO0Kc

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button