छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सुशासन तिहार में जनता को मिली राहत, 287 समस्याओं का मौके पर समाधान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत फगुरम में सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। कुल 411 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 287 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।

जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कविशरण वर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार के जरिए शासन की योजनाएं अब सीधे गांवों तक पहुंच रही हैं और लोगों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सुविधाएं मिल रही हैं।

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया। खाद्य एवं स्वास्थ्य विभाग ने राशन और आयुष्मान कार्ड वितरित किए, समाज कल्याण विभाग ने पेंशन स्वीकृत कर दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल व श्रवण यंत्र दिए। पंचायत विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और प्रतीकात्मक चाबियां सौंपीं। वहीं कृषि, मत्स्य पालन और शिक्षा विभाग ने भी जरूरतमंदों को सामग्री वितरित की। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button