छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

जिला प्रशासन ने शुरू की अन्नदान के लिए अर्थदान की सुविधा

रायपुर.(Fourth Eye News) कोरोना के लॉक डाउन से उत्पन्न परिस्थितियों में निर्धन परिवारों को सहायता पहुंचाने पूरा शहर सहयोग के लिए आगे आ रहा है। आज सी.आई.आई. ने 2000 राहत पैकेट तथा पारले जी ने 1 लाख पारले जी बिस्किट का पैकेट रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन को भेंट किया। इस दौरान खान-पान व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह भी साथ थे। गुरुवार को अन्नदान प्राप्त करने डोनेशन ऑन व्हील्स का विशेष वाहन देवेंद्र नगर कालोनी सहित कई परिसरों में पहुँचेगा।

रायपुर : सजा पूरी करने, पैरोल और अंतरिम जमानत पर विभिन्न जेलों से रिहा किये गए 1 हजार 478 कैदी

आपातकालीन खान पान सेल के नोडल अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि नगर के बड़े औद्योगिक घरानों के साथ कई सामाजिक संगठनों ने मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। इनमें सन एंड सन ने 10,000 किलोग्राम चावल, वॉलफोर्ड ने 8,000 किलोग्राम चावल और 480 किलोग्राम दाल, राइस मिल एसोसिएशन ने 100 क्वि.चावल और 10 क्वि. दाल,डेमोक्रेटिक ऑफ ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन ने 5,000 किलोग्राम चावल और 500 किलोग्राम दाल, बृजलाल गोयल ने 8,000 किलोग्राम चावल तथा यूनियन क्लब की ओर से 1000 राहत पैकेट व आश्रय स्थल में रुके लोगों के लिए वस्त्र आदि जरूरतमंदों के लिए दान किये। इनके अलावा ऐसी कई संस्थाएँ और संगठन है जो ज़िला प्रशासन को सहयोग कर रहे है।

Icc help

आम लोग भी इस अन्नदान में अपना सहयोग दे सकें इसके लिए “डोनेशन ऑन व्हील्स” की विशेष वाहन विभिन्न परिसरों में पहुंच रही हैं, जहां लोग व्यक्तिगत व सामूहिक रूप से अन्नदान कर जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रहे हैं।

रायपुर जिला प्रशासन नागरिकों के सुझाव पर “अन्नदान के लिए अर्थदान” भी शुरू कर दिया है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सुझाए राहत पैकेट जिसमें चावल 5 किलोग्राम, दाल आधा किलोग्राम, बेसन आधा किलोग्राम, आटा दो किलोग्राम व नमक आधा किलोग्राम जिसकी लागत ₹350 अनुमानित है, कोई भी व्यक्ति या संस्था एक पैकेट या इससे अधिक पैकेट इस राशि के मान से अर्थदान कर इस अनुदान में अपना योगदान दे सकेंगे। अन्नदान या अर्थदान के लिए दानदाताओं से कहा गया है कि वे डोनेशन ऑन व्हील्स के विशेष वाहन में उपलब्ध रसीद भी अवश्य प्राप्त करें।

रायपुर : मुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक से फोन पर बात कर कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस वाहन में नगर की स्वयंसेवी संस्था आभास फाउंडेशन अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। अन्नदान एवं अर्थदान के लिए इच्छुक दानदाताएं डोनेशन ऑन व्हील्स से संबंधित जानकारी के लिए आशीषमिश्रा-9685792100,केदार पटेल-9425502970,जगत मिश्रा- 98271 78921, एस जोसफ- 98261 23957, विवेकानंद दुबे – 94255 14831, राहुल सिंह- 94252 27484, अनुपमा सिंह- 99261 30573, सुधा साहू- 99079 34368, ओमप्रकाश मेहरा- 83058 35358 के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button