देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

जब बेटी को ठंड लगी, बाप ने 14 करोड़ रुपये जला दिए!

बाप-बेटी का रिश्ता कितना खास होता है, ये हम सभी जानते हैं। लेकिन कोलंबिया का एक बाप ऐसा भी था, जिसने इस रिश्ते को एक ऐसी मिसाल में बदल दिया जिसे सुनकर दुनिया आज भी हैरान है। बात हो रही है दुनिया के सबसे खतरनाक और अमीर अपराधी पाब्लो एस्कोबार की।

बेटी कांप रही थी, तो बाप ने नोटों में लगा दी आग!

ठंड इतनी थी कि कांपते हुए उसकी बेटी कुछ भी कह नहीं पा रही थी। और फिर पाब्लो एस्कोबार ने वो किया जो कोई सोच भी नहीं सकता था — उसने 2 मिलियन डॉलर (करीब 14 करोड़ रुपये) नकद जलाकर आग जलाई… ताकि उसकी बेटी को ठंड न लगे।

जिसे चूहे भी खाते थे करोड़ों

पाब्लो की दौलत का आलम ये था कि उसकी रोज़ाना की कमाई 400 करोड़ से भी ज्यादा थी। पैसे रखने की जगह नहीं थी। बोरियों में भरे नोटों को चूहे सालाना 1 अरब रुपये तक कुतर देते थे। रबर बैंड पर भी हर हफ्ते 1000 डॉलर खर्च होते थे।

ड्रग माफिया से ‘क्राइम किंग’ बनने तक

कोलंबिया का ये नामी ड्रग लॉर्ड दुनिया के 80% कोकीन के कारोबार पर राज करता था। 1989 में Forbes ने उसे दुनिया का 7वां सबसे अमीर इंसान घोषित किया। पैसे से उसने नेता, पुलिस, जज और पत्रकार – सबको खरीद लिया था।

उसके नाम से कांपता था देश

एस्कोबार के नाम पर करीब 15,000 लोगों की मौत दर्ज है। लेकिन उसके भीतर एक पिता भी छिपा था, जो अपनी बेटी के लिए करोड़ों की आग लगा सकता था।

कैसे खत्म हुआ पाब्लो का किस्सा?

2 दिसंबर 1993 — वो दिन जब एस्कोबार को गोलियों से छलनी कर दिया गया। कुछ कहते हैं उसने खुद को मारा, कुछ का मानना है उसके भाई ने ही उसे धोखा दिया। सच जो भी हो, लेकिन उसकी कहानी हमेशा के लिए इतिहास बन गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button